Loading...

छत से गिरकर 57 वर्षीय मिस्त्री की मौत

PARUL • 25 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पतलीकूहल के पास एक मिस्त्री की छत से गिरकर मौत हो गई है। मृतक की पहचान केहर सिंह (57) पुत्र शोभा राम, गांव मालीपत्थर, डाकघर रायसन, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, केहर सिंह एक ठेकेदार के पास काम करता था। वह रायसन में छत का काम कर रहा था कि इस दौरान वह अचानक ही छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।