Loading...

छात्रवृत्ति योजना के सत्यापित प्रपत्रों की हार्ड काॅपी जमा करवाना आवश्यक

SAPNA THAKUR • 17 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

अल्पसंख्यक समुदायों एवं विकलांग छा़त्रों के लिए केंद्र प्रायोजित छात्रवृत्ति योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल ने दी है।

उन्होंने बताया कि सभी सरकारी व गैर सरकारी पाठशालाओं के प्रधानाचार्य/मुख्याध्यापकों/इंचार्ज/प्रबंधकों व समस्त खंड शिक्षा अधिकारी जिन विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति योजना के लिए नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल पर सत्र 2022-23 के लिए आवेदन किया है उन विद्यार्थियों के आवेदन प्रपत्रों का सत्यापन अपने संस्थान स्तर पर करना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त सत्यापित किए गए आवेदन प्रपत्रों की हार्ड काॅपी 18 नवंबर से पहले प्रारम्भिक शिक्षा उप निदेशक के कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।