Loading...

छात्रा ने शिक्षण संस्थान के प्रभारी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मामला दर्ज

Ankita • 21 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के एक शिक्षण संस्थान से कोचिंग जा रही छात्रा ने अपने ही प्रभारी पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर छात्रा ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि मंगलवार को वह अपने पीजी में मौजूद थी तो संस्थान के प्रभारी आए और छेड़छाड़ करने लगे। जिसके बाद छात्रा ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजनों ने अपनी बेटी की यह बात सुनकर इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर संस्थान के प्रभारी पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।