HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार में प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की कमी के चलते एक बड़ा फैसला लिया है। बता दें हिमाचल सरकार ने 90 स्कूलों को बंद कर दिया है। स्कूलों को बंद करने संबंधी आदेश शनिवार को जारी कर दिए गए।
बता दें प्रदेश सरकार ने 36 सीनियर सेकेंडरी, 34 हाई स्कूल और 20 मिडल स्कूल बंद कर दिए गए हैं। बंद किए गए मिडल स्कूलों में छात्रों की संख्या 15 से कम थी। बंद किए गए हाई स्कूलों में छात्रों की संख्या 20 से कम थी। बंद किए गए सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में छात्रों की संख्या 25 से कम थी।

