लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

छुट्टियां मनाने ऑस्ट्रेलिया  पहुंचे भारतीय परिवार के 4 सदस्यों की डूबने से मौत

Ankita | 25 जनवरी 2024 at 3:49 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मृतकों में हिमाचल के एक ठेकेदार के बेटा और बेटी भी है शामिल

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में फिलिप आइलैंड पर हुए एक बड़े हादसे में समुद्र तट पर पानी में डूबकर चार भारतीयों की मृत्यु हो गई है। भारतीय उच्चायोग, कैनबरा ने इस घटना की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक और युवती हिमाचल प्रदेश के सोलन के एक ठेकेदार के बेटे और बेटी थे। ठेकेदार का बेटा छह साल से ऑस्ट्रेलिया में था, जबकि बेटी दो साल पहले ही पढ़ाई के लिए गई थी।

बता दें इन दोनों दोनों के साथ पंजाब के फगवाड़ा निवासी मौसी व उसकी बेटी की भी हादसे में मौत हो गई है। जबकि मौसा की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार विक्टोरिया के फिलिप आइलैंड पर यह हादसा हुआ। फगवाड़ा निवासी परिवार छुट्टियां मनाने यहां गया था। मरने वालों में तीन लोग करीब 20 साल के थे, वहीं एक महिला करीब 40 साल की थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस को जब फिलिप आइलैंड पर लोगों के डूबने की सूचना मिली तो सूचना पर एक बचाव टीम मौके पर पहुंची तो तीन महिलाओं और एक युवक को पानी से निकाल लिया गया था। इसके बाद सभी को सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन तीन को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं एक महिला बेहोश थी, जिसे एयरलिफ्ट कर मेलबर्न के अल्फ्रेड अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]