छुट्टी पर घर आए हिमाचल के 47 वर्षीय पैरामिलिट्री के जवान की मौत
HNN/ हमीरपुर
छुट्टी पर घर आए हिमाचल के 47 वर्षीय पैरामिलिट्री के जवान की मौत हो गई है। बड़सर प्रशासन, बड़सर पुलिस और हमीरपुर पुलिस ने सैनिक सम्मान के साथ मृतक जवान के अंतिम संस्कार में भाग लिया। मृतक अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा तथा पत्नी छोड़ गए हैं।
परिवार वालों के अनुसार जवान की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई है। मृतक जवान की पहचान संजीव कुमार(47) पुत्र अमर नाथ निवासी हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत सोहारी के गांव डूघियार के रूप में हुई है। वहीं संजीव की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, पैरामिलिट्री का जवान संजीव अपने पिता की चतुर्थवर्षी( चवर्ख) पर छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। इस दौरान अचानक ही उनकी मौत हो गई। संजीव कुमार नगालैंड में अपनी सेवाएं दे रहे थे। संजीव कुमार की अचानक मौत से पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।