Loading...

छोटे वाहनों के लिए एक माह बाद बहाल हुआ सुबाथू-धर्मपुर मार्ग

Ankita • 22 Sep 2023 • 1 Min Read

HNN/ सोलन

जिला सोलन जिले में सुबाथू-धर्मपुर मार्ग छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गया है। बता दें यह मार्ग 29 दिन बाद खुला है। मार्ग बहाल होने से वाहन चालकों ने काफी राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि बीते माह हुई भारी बारिश से सुबाथू के सेना क्षेत्र में नयानगर में सड़क धंस गई थी।

इसके चलते सुबाथू-धर्मपुर संपर्क मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया था। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

सड़क बंद होने से लोगों को भी करीब आठ किलोमीटर का सफर करना पड़ रहा था। परन्तु अब एक महीने के बाद इस मार्ग को बहाल कर दिया गया है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।