जंगली भालू ने 62 वर्षीय महिला पर किया हमला, जख्मी
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में एक जंगली भालू ने 62 वर्षीय महिला पर हमला किया है। हमले महिला बुरी तरह से जख्मी हुई है। जिसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल ले जाया गया। घायल महिला की पहचान 62 वर्षीय खेलो देवी पत्नी ढाले राम गांव नशाला के रुप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बीते कल खेलो देवी अपनी बहन रेशमा देवी के साथ अपने मायके रुमसू गांव जा रही रही थी। इसी दौरान जब वह चचोगी रूमसू के पास पहुंचे तो अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया।
इसी दौरान महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे कि भालू वहां से भाग गया। लेकिन जब तक भालू वहां से गया तब तक महिला बुरी तरह घायल हो चुकी थी। महिला के सिर और पैर पर काफी चोटें आई।
महिला ने फोन पर गांव के लोगों को हमले के बारे में सूचित किया। जिसके बाद लोगों ने वहां पहुंचे और महिला को कुल्लू अस्पताल ले गए।