जंगली मशरूम खाने से मां-बेटी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

By PARUL Published: 25 Oct 2023, 1:28 PM | Updated: 25 Oct 2023, 1:29 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल जोगिंद्रनगर की ग्राम पंचायत बल्ह जोली में जंगली मशरूम खाने से मां-बेटी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों मां- बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अब उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती सरिता ने बताया कि वह गांव के पास जंगल से मशरूम लेकर आई थी जिसकी उन्होंने सब्जी बना कर खाई थी। जिसे खाने के बाद अचानक सरिता और उसकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिजन और स्थानीय लोग दोनों को उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए।

जहां उपचार के बाद उनकी डेढ़ साल की बेटी को अस्पताल से छुट्टी दे दी है, जबकि सरिता का उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल के एसएमओ डाॅ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सरिता की हालत में सुधार हो रहा है।