Loading...

जंगल में आग से सेब के 150 पेड़ जलकर राख, बागवानों को नुक्सान

SAPNA THAKUR • 26 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

पार्वती घाटी के तहत आने वाले शांगचर जंगल में भड़की आग ने 150 सेब के पेड़ों को जलाकर राख के ढेर में तब्दील कर दिया है। ऐसे में बागवानों को भी भारी नुक्सान हुआ है। बता दे, सेब के यह पेड़ चंद्र प्रकाश, संजीव कुमार, दिलीप सिंह पुत्र टेक चंद निवासी पटाधी के थे जोकि आग की भेंट चढ़ गए हैं। हालांकि ग्रामीणों ने दमकल विभाग के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी।

बता दें, पार्वती घाटी के तहत आने वाले शांगचर जंगल में आग भड़की हुई थी। देखते ही देखते जंगल की आग बागवान के सेब के बगीचा तक पहुंच गई। बगीचों में आग लगती देख लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया परंतु तब तक सेब के 150 पेड़ जल चुके थे।