जंगल में पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय नाबालिग युवक का शव, जाँच में जुटी पुलिस
पिछले करीब एक माह से लापता था युवक
HNN/ शिमला
जिला सिरमौर के शिलाई का रहने वाला एक युवक का शव कसुम्पटी पुलिस थाने के साथ लगते जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अभिषेक पुत्र वीर सिंह, निवासी बाली कोटी के रूप में हुई है। बता दें युवक एक महीने से लापता चल रहा था। हालाँकि मौत का असली कारण क्या है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, अभिषेक पिछले 29 अप्रैल से लापता था। युवक शिमला में रह रहा था और संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गायब हो गया। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज के बाद उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नही चल पाया। पुलिस के अनुसार युवक को आखिरी बार 29 अप्रैल की सुबह साढ़े 9 बजे रानी ग्राउंड, कसुम्पटी के पास देखा गया था। उसके बाद युवक को किसी ने नहीं देखा।
ऐसे में परिजनों का आरोप है कि इसे मारकर पेड़ से लटकाया गया है। हैरानी की बात ये है कि पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर था। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि शव यहां पेड़ पर काफी दिनों से लटका होगा। बता दें पुलिस कर्मी जिस युवक को पूरे प्रदेश में ढूंढ रही थी, उसका शव पुलिस स्टेशन के पास ही पेड़ पर लटका हुआ था। मामले की पुष्टि शिमला के एसपी संजीव गांधी ने की है।