HNN/ मंडी
जिला मंडी के जोगिंद्रनगर में जंगल में बकरियां चरा रहे एक युवक पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर युवक को भालू के चंगुल से छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। भालू के हमले से युवक गंभीर रूप से लहूलुहान हुआ है तथा उसकी टांग, बाजू और सिर पर गंभीर चोटें लगी है।
मामला खड़ीहार पंचायत के छाम्ब गांव का है। यहाँ विशाल राणा अपनी बकरियों को लेकर घर से निकला और गतोत के जंगल में ले गया। इसी दौरान घात लगाकर बैठे भालू ने युवक पर हमला कर दिया। भालू के हमले से युवक बेहद डर गया और उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को भालू के चंगुल से छुड़ाया गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा लाया गया परन्तु यहां से उसे सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर रैफर कर दिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





