HNN / ऊना
जिला ऊना के तहत आते गांव निक्कू नंगल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगो ने तेंदुए के शावक को देखा। जब शावक द्वारा कोई हरकत नही हुई, तो लोग उसके पास गए। इस दौरान देखा कि वह मृत पड़ा हुआ था और उसके सिर पर तेजधार हथियारों से वार के निशान थे। इसके बाद वाइल्ड लाइफ विभाग को इसकी सूचना दी गई।
उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगो के अनुसार उन्होंने मादा तेंदुए को अपने दो शावकों के साथ कई बार जंगल में घूमते हुए देखा है। अब एक शावक का शव यहां जगल के पास बरामद हुआ है। ऐसे में मादा तेंदुआ खूंखार हो सकती है। उन्होंने विभाग से उनकी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
वही, विभाग द्वारा शंका जताई जा रही है कि शिकारियों ने शावक का शिकार करने की नीयत से हत्या की है। फिलहाल शव को टीम पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पोस्टमार्टम के बाद वर्ल्ड वाइल्ड सेंचुरी में ले जाकर अधिकृत अधिकारी की मौजूदगी एवं वीडियोग्राफी में शावक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

