Loading...

जंगल में लगी आग की चपेट में आने से झुलसे दो लोग

PARUL • 15 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में नित्थर उपतहसील के जंगलों आग लगने से वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। वहीं आग बुझाने की कोशिश में दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिनकी पहचान लक्ष्मण सिंह (62) और शारदा देवी, पत्नी धर्मपाल के रूप में हुई है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खनेरी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।

बता दें खदवेचा गांव से लगी आग निंथा गांव पहुंची तो लोगों ने आग को बुझाने के लिए प्रयास किए। इसी दौरान आग पर काबू पाते समय लक्ष्मण सिंह के हाथ, पांव और पीठ बुरी तरह से झुलस गए। वहीं शारदा देवी भी आग की चपेट में आ गई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नित्थर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को रामपुर खनेरी अस्पताल रेफर किया गया।

जहां पर उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डीएफओ वन सर्किल लुहरी चमन राव ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अगर कोई भी आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।