HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के ब्यासर के पास स्थित घलानी गांव के जंगल में लगी आग की चपेट में एक गौशाला आ गई। हालांकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस आगजनी में करीब 30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
जनकारी के मुताबिक, घलानी गांव के जंगल में आग लगी हुई थी। इस दौरान आग जंगल से भड़कती हुई एक मकान की तरफ आ गई। जिसके बाद आग की चपेट में गांव घलानी के प्रेमचंद और उनके पिता सूरत राम की संयुक्त गोशाला आ गई।
आग की चपेट में आने से गोशाला जलकर राख हो गई। वहीं, मकान को जलने से बचा लिया गया। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। गोशाला में बंधे सभी पशु बिल्कुल सुरक्षित है।

