Loading...

जंगल में शिकार करते हुए 40 वर्षीय व्यक्ति को लगी गोली, मौत, एक गिरफ्तार

By Ankita Published: 17 Dec 2023, 12:28 PM | Updated: 17 Dec 2023, 12:31 PM 1 min read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा के लोअर सुनहेत के फेरा नामक स्थान पर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय विजय कुमार उर्फ विक्कू निवासी गरली प्रागपुर के नजदीकी गांव सलांगड़ी के के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, एक ही गांव के दो लोग शनिवार देर शाम को फेरा में जंगल में शिकार खेलने आए थे। बताया जा रहा है कि शिकार के दौरान गोली चल जाने के कारण विजय कुमार उर्फ विक्कू की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी देहरा अनिल कुमार व थाना प्रभारी देहरा संदीप पठानिया और उनकी टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और लोगों के बयान दर्ज किए।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है मृतक विजय कुमार ट्रैक्टर चालक था। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।