जंगल में हुआ भीषण अग्निकांड, वन संपदा जलकर राख
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में अग्निकांड की घटनाएं भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदेश में हर रोज कहीं न कहीं कोई भीषण अग्निकांड का मामला सामने आ रहा है। अब मामला जिला कुल्लू के पतलीकूहल का है, यहां आज तड़के वन क्षेत्र में भीषण आग लग गई।
इस अग्निकांड में काफी वन संपदा जलकर राख हो गई है। जानकारी के मुताबिक, पतलीकुहल वन क्षेत्र में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे जंगल को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जंगल में लगी आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठती दिखाई दे रहीं है। हालाँकि जंगल में आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं आग लगने के कारण करोड़ों की वन संपदा जलकर राख हो गई है।