जगातखाना में किराए के मकान में मिला संगरूर के व्यक्ति का शव, जाँच में जुटी पुलिस

By Ankita Published: 20 Mar 2023, 10:48 AM | Updated: 20 Mar 2023, 10:48 AM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के निरमंड आनी के जगातखाना में एक किराए के मकान में पंजाब प्रांत के संगरूर के एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक की पहचान सतपाल पुत्र भगवान सिंह निवासी सुनाम संगरूर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकरी के मुताबिक, सतपाल जगातखाना में एक किराए के मकान में रहता था। जब ग्रामीण लोग कुछ काम से उसके कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

साथ ही वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। प्रथम दृष्टया व्यक्ति शराब पीने के बाद गिरा होगा और इससे हाथ व कंधे में खरोंचें आईं और अंदरूनी चोटें भी आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।