लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जन्म तिथि के लिए प्रूफ के तौर पर अब नहीं होगा ‘आधार कार्ड’ का इस्तेमाल

Ankita | 18 जनवरी 2024 at 3:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बर्थ प्रूफ के लिए अब सिर्फ यही दस्तावेज होंगे मान्य…..

ईपीएफओ ने आधार कार्ड को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बता दें अब डेट ऑफ बर्थ को अपडेट या करेक्ट करने के लिए आधार कार्ड का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। ईपीएफओ ने इसे मान्य दस्तावेज की लिस्ट से बाहर कर दिया है।

इस संबंध में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने एक सर्कुलर भी जारी किया है। बता दें आधार कार्ड को केवल पहचान पत्र एवं निवास स्थान के प्रमाण पत्र के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। जन्म तिथि में बदलाव के लिए आधार कार्ड मान्य नहीं होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जन्म तिथि के लिए प्रूफ के तौर पर अब इन दस्तावेजों का होगा इस्तेमाल…..

ईपीएफओ के अनुसार, जन्म तिथि के लिए प्रूफ के लिए दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट इस्तेमाल किया जा सकता है। इतना ही नहीं, किसी सरकारी बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जारी हुई अंक तालिका भी इस काम के लिए प्रयोग में लाई जा सकती है।

स्कूल छोड़ने के वक्त जारी होने वाला प्रमाण पत्र और ट्रांसफर सर्टिफिकेट के माध्यम से भी जन्म तिथि में बदलाव हो सकेगा। इतना ही नहीं, अगर सिविल सर्जन ने ऐसा कोई मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किया है, जिसमें जन्म तिथि अंकित है, तो उसे भी ईपीएफओ मान्यता देगा। साथ ही पासपोर्ट, पैन नंबर, डोमिसाइल सर्टिफिकेट और पेंशन दस्तावेज को भी मान्यता प्रदान की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]