जमा दो विद्यालय जंगला भूंड में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कैंपेन के तहत चला सफाई अभियान
“1 तारीख 1 घंटा समारोह” में कई बच्चों के साथ कई संगठनों ने करी हिस्सेदारी
HNN/ नाहन
स्वच्छता ही सेवा कैंपेन के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जंगला भूंड में 1 तारीख 1 घंटा समारोह मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम के तहत विद्यालय तथा विद्यालय के बाहर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर सहित नवयुवक मंडल महाशक्ति ग्राम संगठन जंगला भूंड तथा एमसी के सदस्य सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर जहां छात्रों ने सफाई के महत्व को लेकर लोगों को जागरूकता का संदेश दिया तो वहीं सहयोगी सामाजिक संगठनों के द्वारा इकट्ठा किए गए कूड़ा कचरा को मौके पर ही निष्पादित भी किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रिया तोमर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता न केवल मानव शरीर के लिए स्वस्थ रहने का मूल मंत्र है बल्कि अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है।

एसएमसी सदस्य कुंता देवी, सुनीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता से बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हम सबको चाहिए कि इस पुण्य कार्य को ईमानदारी से निभाते हुए न केवल अपने परिवार को बल्कि वातावरण को भी शुद्ध और स्वस्थ बनाना है।

ग्राम संगठन जंगला भूंड प्रधान सुनीता शर्मा, सचिव परीक्षा देवी तथा नवयुग मंडल के मुकेश पंकज आदि का कहना है कि तेजी से भागते इस युग में सबसे ज्यादा प्रदूषण सड़क पर चलने वाले वाहनों से तथा रेडिएशन वाली इलेक्ट्रॉनिक आइटम से भी वातावरण दूषित होता है।

इन लोगों का मानना है कि हमें कम से कम इलेक्ट्रॉनिक गजट का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही ऐसे कचरे के निष्पादन के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का प्रयोग करना चाहिए। आयोजित कार्यक्रम में अध्यापक यशपाल सिंह, हरेंद्र ठाकुर, वरुण मोहन, योगेश कुमार, अनीता देवी, रश्मि आदि ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया।