जमीनी विवाद के चलते जेठानी ने की देवरानी से मारपीट, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ ऊना
जिला ऊना के पुलिस थाना बंगाणा के तहत खरुणी में जमीनी विवाद के चलते जेठानी द्वारा देवरानी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर देवरानी ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर जेठानी व उसके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत मे सीमा देवी निवासी खरुणी ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते जेठानी सुदेश कुमारी व उसके पुत्र जतिन शर्मा ने उसके मारपीट की और गाली-गलौज भी की।
उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।