जमीनी विवाद के चलते परिवारिक सदस्यों में मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
पुलिस थाना ऊना के तहत बसोली में जमीनी विवाद के चलते परिवारिक सदस्यों में मारपीट हुई है। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर घायल व्यक्ति के छोटे भाई व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में राज पाल निवासी बसोली ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते उनका छोटा भाई देस राज व उसकी पत्नी ममता देवी दोनों उनके प्रांगण आए और गाली गलोच करने लगे। आरोप है कि देस राज ने पाइप के टुकड़े से पैर पर हमला किया। वहीं पत्नी ममता देवी ने भी किसी चीज से हमला करने के बाद अपने घर चले गए।
मारपीट में पैर से खून निकलने लगा, जिसे राजपाल का बेटा उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि शिकायत के आधार पर दंपति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।