जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई मारपीट, मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना में सदर थाना के तहत जनकौर में जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट का ममला सामने आया है। इस मारपीट की वारदात में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल व उपचार करवाया गया।
नरेन्द्र सिंह निवासी तनोह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार व सुशील कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में नरेन्द्र ने बताया कि वह अपनी पुश्तैनी जमीन की फसल काटने जनकौर हाल गए हुए थे, जहां पर गांव के ही रवि कुमार व सुशील कुमार ने ट्रैक्टर की लोहे की रॉड निकालकर हमला कर दिया।
हमले में व्यक्ति घायल हो गया है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है।