Loading...

जमीनी विवाद को लेकर भाई व बहन के साथ की मारपीट, मामला दर्ज

Ankita • 13 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

पुलिस थाना ऊना के तहत सुनेहरा में जमीनी विवाद को लेकर भाई व बहन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में दोनों जख्मी हुए हैं, जिनका क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल व उपचार करवाया गया। वहीं पुलिस ने बहन की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत मे मोहिणी निवासी होशियारपुर पंजाब ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से अपने मायके सुनेहरा आई हुई थी। वीरवार को उसने अपने भाई अरुण जोशी के साथ खेत की बिजोई की। इसके बाद गांव के ही रविंद्र व मोहित ने बीजे हुए खेत को दोबारा से बीज दिया।

जब दोनों से पुनः खेत बीजने के बारे में पूछा तो रविंद्र व मोहित ने गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी। इतना ही नहीं डंडे और मुक्कों के साथ मारपीट की। मारपीट में भाई बहन जख्मी हुए हैं। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।