Loading...

जमीनी विवाद को लेकर सगे भाई ने बहन के ससुराल पहुंचकर की पिटाई

Ankita • 1 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में थाना हरोली के तहत भदसाली में जमीनी विवाद का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां सगे भाई ने बहन के ससुराल पहुंचकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आई है। घायल अनुराधा निवासी भदसाली को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हरोली पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में अनुराधा ने बताया कि उसके भाई ने फोन कर जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। यही नहीं कुछ देर बात उसका भाई ससुराल पहुंच गया। इस दौरान आरोपी ने उसके हिस्से की जमीन उसके या उसके बच्चों के नाम करने की बात कही।

इनकार करने पर आरोपी ने उसपर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी देवरानी और सास के साथ कुछ अन्य लोगों ने महिला को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उसका भाई मौके से फरार हो गया। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने खबर की पुष्टि की है।