जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता….
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मंगलवार सुबह को भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं है। हालांकि भूकंप आने के बाद घबराकर सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने बताया कि मंगलवार सवेरे 8 बजकर 53 मिनट पर भूकंप आया। जानकारी के मुताबिक, सुबह जब लोग और बच्चे दफ्तर और स्कूल के लिए निकल रहे थे तो उन्होंने भूकंप के झटके महसूस किए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस भूकंप से किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।