Loading...

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, ग्रेनेड के साथ दबोचे दो आतंकी

PARUL • 19 Oct 2024 • 1 Min Read

जम्मू कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से दो ग्रेनेड बरामद किए हैं। ये दोनों हाइब्रिड आतंकवादी हैं, जो सामान्य दिखने में तो होते हैं, लेकिन आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होते हैं या उनकी सहायता करते हैं, जिससे उन्हें पहचानना मुश्किल हो जाता है।

सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले बुधवार (16 अक्टूबर 2024) को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद गुरसाई टॉप इलाके के मोहरी शाहस्तर में पुलिस और सेना ने देर रात संयुक्त रूप से तलाशी अभियान शुरू किया था। आतंकवादियों को पकड़ने के लिए अतिरिक्त बल भी भेजा गया था। इस दौरान जंगल की ओर बढ़ रहे आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच कुछ देर तक गोलीबारी भी हुई थी।

सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए ड्रोन और खोजी कुत्तों को भी तैनात किया है। वहीं जम्मू के व्हाइट नाइट कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल नवीन सचदेवा ने डोडा का दौरा कर सुरक्षा स्थिति और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। इस जिले में हाल के दिनों में कई आतंकवादी घटनाएं हुई हैं।