Loading...

जम्मू कश्मीर में हुई मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना के 2 जवान घायल

Ankita • 27 Jul 2024 • 1 Min Read

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एक बार फिर आतंकियों और सेना के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ कमकारी इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक, मच्छल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है।

जवानों ने एक आतंकी को ढेर किया है। जबकि दो सैनिक घायल हुए हैं। मुठभेड़ पर भारतीय सेना की तरफ से बयान भी आया है। सेना ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माछिल सेक्टर स्थित कामकारी में फॉर्वर्ड पोस्ट पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई।

सेना के मुताबिक, इस गोलीबारी में एक पाकिस्तानी मारा गया है, जबकि घायल जवानों को मौके से सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।