Loading...

जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, दो जवान घायल

Ankita • 8 Jul 2024 • 1 Min Read

जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला हुआ है। बता दें इस हमले में दो जवान घायल हो गए हैं। हमले के बाद घाटी में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है।

बताया जा रहा है कि जिला कठुआ के कंडी क्षेत्र लोहाई मल्हार में जैंडा नाला के पास पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और उन्होंने सेना की गाड़ी पर ग्रेनेड भी फेंका।

वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षाबलों की अन्य टीमें भी मुठभेड़ स्थल के लिए रवाना हो गई है। इलाके की घेराबंदी कर ली गई है। आसपास के संपर्क मार्गों को भी अलर्ट कर दिया गया है।