जयराम ठाकुर के गृह जिला पहुंची प्रियंका गांधी, थोड़ी देर में भरेंगी हुंकार
HNN / मंडी
कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली के लिए प्रियंका गांधी आज मंडी पहुंच गई हैं। प्रियंका ने बाबा भूतनाथ मंदिर में माथा टेका और देवी देवताओं का आशीर्वाद लिया। अब प्रियंका कुछ देर में ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस के 300 जवानों को तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों के मद्देनजर पार्टी ने कुल्लू, ऊना, चंबा और शिमला में प्रस्तावित उनके रोड शो रद्द कर दिए हैं। गौरतलब है कि जैसे जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, कुछ पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में उलझे हुए हैैं। कभी झंडे लगाने को लेकर विवाद हो रहा है, तो कभी आपसी रंजिश के चलते पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में उलझ रहे हैं।