Loading...

जरी-मलाण मार्ग पर चलती कार पर पहाड़ी से गिरी चट्टान, चालक समेत दो जख्मी

By Ankita Published: 21 Dec 2023, 12:40 PM | Updated: 21 Dec 2023, 12:41 PM 1 min read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के जरी-मलाणा मार्ग पर चलती कार पर पहाड़ी चट्टान आ गिरी। हादसे में पत्थर गिरने से चालक को सिर और पैर में चोटें आई, जबकि साथ बैठे शख्स को भी हल्की चोटें आई है। चालक को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। चालक की पहचान जितेंद्र कुमार, निवासी बराधा, जरी, कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, चालक जितेंद्र टैक्सी में सवार एक अन्य शख्स के साथ मलाणा जा रहा था। इस दौरान पहाड़ी में आग लगी हुई थी, जिसके चलते ब्रिज फोर से 100 मीटर दूरी पर अचानक भूस्खलन हुआ और पहाड़ी से बड़ा पत्थर आया और गाड़ी पर गिर गया।

इस हादसे में दो लोग घायल हुए, जिनमें चालक को गंभीर चोटें आई है, जबकि उसके साथ बैठे शख्स को हल्की चोट लगी है। घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी जरी में लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर कर दिया है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।