Loading...

जलोड़ा में पलटी पर्यटकों से भरी ट्रैवलर, सभी यात्री…….

PARUL • 29 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में उपमंडल बंजार के जलोड़ा में एनएच-305 पर एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर पलट गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रेवलर जलोड़ी से बंजार की ओर आ रही थी।

इसी दौरान तीखी ढलान वाली सड़क पर चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ब्रेक न लगने के कारण टेंपो ट्रैवलर पलट गई। हालांकि चालक ने समझदारी दिखाते हुए टेंपो ट्रैवलर को सड़के किनारे पहाड़ी पर टकराया, लेकिन वह सड़क पर पलट गई।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक समेत सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से टेंपो ट्रैवलर को सड़क से हटाया गया है।