Loading...

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टल बैलेट से मत एकत्रण प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण

PRIYANKA THAKUR • 4 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने 51-नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दूरदराज के गांव कीहीड़ में 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं के घर-द्वार जाकर पोस्टल बैलेट से मत एकत्रण प्रक्रिया का औचक निरीक्षण किया तथा राजपुरा पोलिंग बूथ का निरीक्षण भी किया।

कृतिका कुल्हारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार मजबूत लोकतंत्र ‘कोई मतदाता ना छूटे‘ के उद्देश्य की पूर्ति के लिए हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इस तरह की सकारात्मक पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की यह पहल, शत-प्रतिशत मतदान तथा लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण में सहायक सिद्ध होगी।

उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की तथा पुलिस अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में नाके लगाकर शराब तस्करी रोकने के निर्देश भी दिए।