HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की इस घटना में पुलिस के कर्मचारियों को चोटें भी लगी है। वही पुलिस कर्मियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जल शक्ति विभाग उपमंडल साईगलू ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि टांडू गांव में पानी के टैंक से छेड़छाड़ हुई है। इसी के चलते कोटली पुलिस चौकी के प्रभारी रणजीत सिंह, हेड कांस्टेबल राजकुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार जल शक्ति विभाग के स्टाफ सहित टांडू गांव में जांच के लिए पहुंचे तो स्थानीय निवासी दिल्लूराम से पानी के टैंक से छेड़छाड़ करने के संबंध में पूछताछ की गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस दौरान दिल्लूराम उनसे ही उलझ पड़ा और देखते ही देखते उसकी पत्नी कमला देवी ने डंडे से हमला कर दिया। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पुष्टि की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





