HNN/ शिमला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज राजधानी शिमला स्थित जाखू मंदिर पहुंचकर हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। आज सुबह नवमी पर अपनी पत्नी के साथ जाखू मंदिर में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यहां पूजा अर्चना की और हनुमान जी के दर पर शीश नवाया।
इसके साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, भाजपा प्रदेश महामंत्री महामंत्री त्रिलोक जम्वाल सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे जिन्होंने हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा इन दिनों हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





