लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जाखू मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 20 हजार ने टेका माथा

SAPNA THAKUR | 17 अप्रैल 2022 at 11:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के जाखू स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान स्थानीय लोगों सहित बाहरी राज्यों से हिल्स क्वीन शिमला घूमने आए पर्यटकों ने भी जाखू पहुंचकर हनुमान मंदिर में माथा टेका।

सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं का आना जारी रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए मंदिर में शीश नवाया। मंदिर में करीब 20 हजार भक्त नमस्तक हुए और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सुख-समृद्धि की कामना की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इतना ही नहीं मंदिर में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज भी परिवार सहित मंदिर में माथा टेकने पहुंचे थे। इस दौरान सुरेश भारद्वाज ने जाखू मंदिर में 10 लाख रुपये से अधिक से बनने वाले मंदिर गेट का शिलान्यास भी किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]