लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भाषण के दौरान मारी गोली, हालत गंभीर…

SAPNA THAKUR | 8 जुलाई 2022 at 10:13 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह फायरिंग कर दी गई। गोली शिंजो आबे के सीने के पास लगी थी, जिसके बाद उनको तुरंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है और वे रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। कुल दो गोलियां चली थीं। मामले में एक संदिग्ध शख्स को गिरफ्तार किया गया है वह 41 साल का है।

उसके पास से बंदूक भी बरामद कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ गया था। शिंजो आबे पर यह हमला नारा शहर में हुआ। तब वह भाषण दे रहे थे।

अचानक से आबे नीचे गिर गये। उनको शरीर से खून भी निकल रहा था। शिंजो आबे के अचानक ऐसे गिरने से वहां मौजूद लोगों को कुछ समझ नहीं आया। लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने वहां गोली चलने जैसी कुछ आवाज सुनी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

चुनाव प्रचार कर रहे थे 
जापान में रविवार को उच्च सदन के चुनाव होने हैं। आबे नारा शहर में चुनाव प्रचार के तहत सभा कर रहे थे। हमले के बाद घटनास्थल के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं। इसमें मौके पर अफरातफरी की स्थिति दिखाई दे रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]