Loading...

जाहरवीर युवा क्लब खिजवाड़ी ने जीता 8000 रुपए का पुरस्कार

Ankita 20 May 2024 Edited 20 May 1 min read

HNN/ नाहन

जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सौजन्य से जाहरवीर युवा क्लब खिजवाड़ी (शिलाई ब्लॉक) को विभिन्न गतिविधियों के लिए आठ हजार रुपये के पुरस्कार से नवाजा गया है। ये पुरस्कार क्लब को 2022-23 में हुई गतिविधियों के लिए मिला।

क्लब के ऑडिटर वीरेंद्र ने बताया कि क्लब के पूर्व प्रधान अशोक कुमार, उपप्रधान विक्रम सिंह, सचिव संजय सिंह, सह सचिव भीम सिंह और कोषाध्यक्ष गोविंद सिंह और मुख्य सलाहकार राकेश चौहान ने इन सभी गतिविधियों को सक्रिय रूप से आयोजित किया था।

इसमें विभिन्न खेल गतिविधियां, सफाई अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ,पौधरोपण जागरूकता अभियान, नशा मुक्ति अभियान और सांस्कृतिक आयोजन हुए, जिसमें सभी युवाओं ने बढ-चढ़कर भाग लिया।

युवा क्लब के प्रधान केदार सिंह, मुख्य सलाहकार राकेश चौहान, सचिव वरुण, उप प्रधान जोगिंद्र कोषाध्यक्ष मंजीत, सहसचिव नरेंद्र, मीडिया प्रभारी बबलू और ऑडिटर वीरेंद्र ने समाज को जागरूक करना और समाज में एकता बनाए रखना युवाओं की पहली प्राथमिकता है। आगे भी लोगों को जागरूक करने के लिए क्लब निरंतर प्रयत्नशील रहेगा।