Loading...

जिला ऊना पुलिस ने मारपीट के तीन मामलों में दर्ज किए अभियोग, जांच शुरू

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 12 Sep 2025 • 1 Min Read

ऊना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर मारपीट से जुड़े तीन मामलों में केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

अम्ब थाना में मामला दर्ज
पहला मामला थाना अम्ब में दर्ज हुआ। नंदपुर गांव के पवन कुमार की शिकायत पर दो अज्ञात पड़ोसियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि 27 अगस्त को उससे मारपीट की गई थी और मेडिकल में गंभीर चोट पाई गई।

टाहलीवाल थाना का मामला
दूसरे मामले में नंगल कलां निवासी सतीश कुमार ने आरोप लगाया कि गुरनाम सिंह, राकेश कुमार, केशव और पुनीत राज ने उसे दुकान के अंदर ले जाकर मारपीट की।

पलटवार शिकायत भी दर्ज
तीसरे मामले में गुरनाम सिंह ने सतीश कुमार के खिलाफ शिकायत दी कि उसने उसकी दुकान के बाहर गाली-गलौज की और लोहे के सुए से हमला करने की कोशिश की।

पुलिस की कार्रवाई
तीनों मामलों में पुलिस ने अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।