जिला कुल्लू में पुलिस ने इतने ग्राम चरस सहित राजस्थान का युवक किया गिरफ्तार…..
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में पुलिस की टीम ने चरस सहित एक युवक को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय सैनी पुत्र स्व. कन्हैया लाल सैनी निवासी गांधी चौक राजन देसर, राजन देसर जिला चुरू (राजस्थान) के रूप में हुई है।
पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मणिकर्ण चौकी की पुलिस टीम ग्राहण रोड़ में कसोल के समीप ही गश्त पर तैनात थी।
इस दौरान पुलिस ने यहां एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 216 ग्राम चरस बरामद की गई। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।