Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में इस दिन विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

PARUL • 23 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन के कुछ क्षेत्रों में 27 मार्च, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत मण्डल सोलन के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

अधीक्षण अभियंता ने कहा कि 27 मार्च, 2024 को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 02.00 बजे तक शामती, खुन्डीधार, साइंटिस्ट कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, डमरोग, क्वाग्री, सूर्य विहार, मेरीडियन तथा आस-पास के क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। इस दौरान अभियंता ने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।