Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

Ankita • 11 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

33 केवी ऊना मैहतपुर फीडर की जरूरी मरम्मत व रखरखाव के चलते 12 अगस्त को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता ई. कुशल कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 09:30 से दोपहर 2 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन मैहतपुर के अंतर्गत आने वाले गांवों में मैहतपुर, बसदेहरा, रायपुर, चरतगढ़, उदयपुर, सासन, लमलेड़ा, भटोली, हडोला, जखेड़ा, समनाल, बनगढ़, देहला, बहडाला, बड़ैहर, चताडा, भडौलियां व बारसड़ा में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान जनता से सहयोग की अपील की है।