जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत् आपूर्ति रहेगी बाधित…..
विद्युत आपूर्ति बाधित : 7 नवंबर को रहेगी परेशानी, जानें समय और प्रभावित क्षेत्र
HNN/ मंडी
11 केवी अस्पताल तथा समखेतर फीडर में विद्युत की क्षमता बढ़ाने के दृष्टिगत 7 जनवरी को कार्य किया जाएगा। जिसके कारण 7 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कुछ क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
यह जानकारी सहायक अभियंता नरेश ठाकुर के द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि कल पैलेस, हॉस्पिटल, गणपति रोड़, सैण, मोती बाजार, समखेतर, टाउन हाल, बालकरूपी, खत्री सभा व इन क्षेत्रों के साथ लगते क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता नरेश ठाकुर ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।