लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जिला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

PARUL | 4 फ़रवरी 2024 at 5:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 फरवरी, 2024 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 33 के.वी कंडाघाट फीडर के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 05 फरवरी, 2024 की प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक वाकनाघाट, क्यारीघाट, क्वारग, शालाघाट, कैथलीघाट, छावशा, डुमैहर, कदौर, गरू, पौघाट, कून, आंजी, सुनारा, साधुपुल, कलहोग, दोची, सोनाघाट, सैंज, कोटला, चायल, नंगाली, हिन्नर, कुरगल, झाझा, धंगील, आलमपुर, जनेड़घाट, टिक्कर एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि उपरोक्त निर्धारित तिथि व समय में खराब मौसम व अन्य परिस्थितियों के दृष्टिगत परिवर्तन किया जा सकता है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]