जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….
HNN/सोलन
विद्युत बोर्ड नालागढ़ से प्राप्त सूचना के अनुसार विद्युत उपकेंद्र बगलेहर से संचालित कुछ क्षेत्रों में 11 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल का नालागढ़ के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 11 फरवरी को प्रातः 11 से सांय 3 बजे तक आदुवाल, भोगपुर, भांगला, मलपुर, महादेव, दुगरी, माजरा, रत्योड़, बोदला एवं राम औद्योगिक इकाइयां राना आटा चक्की, कालाअंब, लेखविंदर स्टोन क्रशर, क्लीन वाटर तथा एल्लोड प्रोडक्ट आदि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उधर, विद्युत उपकेंद्र मंझोली से संचालित कुछ क्षेत्रों में 11 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपमंडल नालागढ़-1 के सहायक अभियंता सीआर वर्मा ने दी।
सीआर वर्मा ने कहा कि 11 फरवरी को प्रातः 10 से सांय 3 बजे तक राजपुरा, निक्कुवाल, अभिपुर, बेला मंदिर रंगुवाल, गगुवाल, थानथेवाल उपरला व निचरला एवं औद्योगिक इकाइयां पीडीलाइट, वी. केयर, एसएम: पैटेवजिंग, एकेजे मेटर, कारा होटल, डीके ऑटो मोबाइल, कृष्णा टेक्नो प्लास्ट, एग्रो इंडस्ट्री आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।