Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में फीडर-वन के तहत 12 फरवरी को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमंडल ऊना-एक के सहायक अभियंता ई. कुशल कुमार द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि पीरनिगाह रोड, विकास नगर, टक्का रोड, सब्जी मंडी, आईएसबीटी बस स्टैंड, अंब रोड , प्रेम नगर, गलुआ मोहल्ला इत्यादि इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुबह 9 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड के विद्युत उपमंडल ऊना-एक के सहायक अभियंता ई. कुशल कुमार ने सर्व साधारण से सहयोग की अपील की है।