Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति….

PARUL • 16 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में सब स्टेशन जाबल जमरोट 220 केवी में मरम्मत कार्य के चलते कुनिहार और अर्की 33 केवी लाइन के अंतर्गत कल यानि 17 मार्च को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता इंजीनियर नीरज कातना ने दी है।

उन्होंने बताया कि डुमैहर, अर्की, शालाघाट, बातल, मांझू, गलोग, कोटली, कुनिहार, सायरी, ममलीग, कुफ्टु, रगड़ा, पट्टा बरोरी, हरिपुर, जाडली में 17 मार्च को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता इंजीनियर नीरज कातना ने सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।