Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….

Ankita • 26 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सरकाघाट ई. राज सिंह पराशर ने बताया कि 27 अप्रैल को 11 केवी ओल्ड व नया रिस्सा फीडर तथा 11 केवी धर्मपुर फीडर के अधीन पड़ने वाले सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस दिन बेहड़, जमसाई, पपलोग, सरौर, अल्याना, परसदा, दमसेहरा, रोपड़ी, चौक, ब्राड़ता, रिस्सा और पाटी में पेड़ों की कटाई व छंटाई और लाइनों के रखरखाव के लिए विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सरकाघाट ई. राज सिंह पराशर ने इस अवधि के दौरान सभी उपभोगताओं से सहयोग की अपील की है।