जिला के इन क्षेत्रों में 12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….
पांवटा साहिब और आसपास 26 नवंबर को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
HNN/ ऊना
66 केवी उपकेंद्र ऊना में सामयिक परीक्षण व मरम्मत कार्य के चलते 12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी उपकेंद्र उपमंडल ऊना के सहायक अभियंता ई. दीपक कुमार ने दी।
उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 33 केवी मैहतपुर, 33 केवी बड़सर, 11 केवी ऊना-एक, 11 केवी ऊना-तीन, 11 केवी-चार, 11 केवी संतोषगढ़ व 11 केवी पीरनिगाह फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।