Loading...

जिला के इन क्षेत्रों में 18 अप्रैल को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित…

Ankita 16 Apr 2024 Edited 16 Apr 1 min read

HNN/ मंडी

विद्युत अनुभाग सौली खड्ड के अन्तर्गत आने वाले विभिन्न क्षेत्र शिल्लाकिपर, बिन्द्रमनी, कुआरी, बनौट, होटल रोटी, ई.सी.एच.एस नेला के आस-पास क्षेत्रों में 18 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियन्ता, विद्युत उपमंडल नम्बर-2 ई. सुनील शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस दिन विभाग द्वारा नेशनल हाईवे में आने वाली उच्चतम आवेग की लाईनों को स्थानातंरित करने का कार्य किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बारिश होने के करण यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।